icon

विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुई निर्मला सीतारमण......!

Updated On : 13 डिसेंबर 2019


हाल ही में अमेरिकी की फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की, इस सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 34वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में ग्रेटा थनबर्ग 100वें स्थान पर हैं।


विश्व की  10 सबसे शक्तिशाली महिलाएं

एंजेला मर्कल (जर्मनी)

क्रिस्टीन लेगार्ड (फ्रांस)

नैंसी पेलोसी (अमेरिका)

उर्सुला वान डेर लेन (बेल्जियम)

मेरी बारा (अमेरिका)

मेलिंडा गेट्स (अमेरिका)

अबीगेल जॉनसन (अमेरिका)

ऐना बाटिन (स्पैंम)

गिनी रोमेटी (अमेरिका)

मर्लिन ह्यूसन (अमेरिका)

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त, 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उनके पिताजी भारतीय रेलवे में एक कर्मचारी थे। निर्मला सीतारमण ने अपनी स्कूली पढ़ाई मद्रास और तिरुचिरापल्ली से पूरी की। उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से अर्थशात्र में मास्टर्स इन आर्ट्स तथा एम.फिल की। वे पीएचडी के लिए एनरोल हुई थीं, परन्तु वे पारिवारिक कारणों की वजह से इसे पूरा नहीं कर सकीं।


निर्मला सीतारमण 2008 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं, उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। 2014 में उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की प्रथम सरकार में मंत्री चुना गया था। 3 सितम्बर, 2017 को उन्हें देश रक्षामंत्री नियुक्त किया गया था।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती