icon

बंगलुरु में किया जाएगा 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन.......!

Updated On : 13 डिसेंबर 2019


107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 जनवरी, 2020 से बंगलुरु में किया जाएगा। इसकी थीम ‘विज्ञान व तकनीक : ग्रामीण विकास’ है। इसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।


भारतीय विज्ञान कांग्रेस

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ इस इवेंट का आयोजन प्रतिवर्ष करता है, इस इवेंट में विश्व भर के वैज्ञानिक नवोन्मेष तथा अनुसन्धान पर विचार-विमर्श करते हैं। इस इवेंट में जर्मनी, हंगरी, इंग्लैंड इत्यादि देशों ने 6 नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस सम्मेलन में इसरो, DRDO, विज्ञान व तकनीक विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना 1914 में की गयी थी, इसमें 30,000 से अधिक वैज्ञानिक सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती