icon

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 दिसम्बर, 2019.......!

Updated On : 13 डिसेंबर 2019


1. किस राज्य सरकार ने दिशा एक्ट 2019 को मंज़ूरी दी?

उत्तर – आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने दिशा बिल को मंज़ूरी दे दी है, इस बिल के द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। दिशा बिल को आंध्र प्रदेश क्रिमिनल लॉ (संशोधन) बिल के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल के मुताबिक मामले के पंजीकरण के 21 दिन के भीतर निर्णय घोषित किया जाना चाहिए। इसके तहत बलात्कार तथा तेजाब हमलों को विशेष महत्व दिया जायेगा। इस नए कानून में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है।

2. न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर – अर्नब गोस्वामी

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन में 78 समाचार चैनल शांमिल हैं।

3. आयरन यूनियन 12 अभ्यास का आयोजन अमेरिका और किस अन्य देश के साथ किया जा रहा है?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘आयरन यूनियन 12’ शुरू हो गया है। इस अभ्यास की शुरुआत 10 दिसम्बर को हुई। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध दक्षता तथा रणनीतिक विशेषज्ञता को बढ़ावा देना है।

4. 2019 वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड्स में स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन किस शहर को चुना गया?

उत्तर – अबू धाबी

अबू धाबी को 2019 वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड्स में स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन चुना गया। अबू धाबी को लगातार 7वीं बार यह खिताब दिया गया है।

5. अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2019 की थीम क्या है?

उत्तर – Mountains matter for Youth

प्रतिवर्ष 11 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2003 में प्रस्ताव पारित करके की थी। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पर्वत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्वतों के महत्व को रेखांकित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है।

6. नौसैनिक हथियारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी NAVARMS-19 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – नई दिल्ली

नई दिल्ली में नौसैनिक हथियारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी NAVARMS-19 का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा भारतीय उद्योग संघ (CII) के साथ मिलकर किया गया।

7. नागरिक (संशोधन) बिल 2019 के अनुसार किन देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलेगी?

उत्तर – पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश

संसद ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित कर दिया है, इस बिल के द्वारा नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया जायेगा। इस बिल के द्वारा बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के प्रताड़ित हिन्दू, जैन, सिख, इसाई, बौद्ध तथा पारसी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी।

8. टाइम पर्सन ऑफ़ द ईयर 2019 किसे चुना गया?

उत्तर – ग्रेटा थनबर्ग

स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग को टाइम पर्सन ऑफ़ द ईयर 2019 चुना गया है। स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करती हैं। ग्रेटा स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट मूवमेंट की संस्थापक हैं। इस आन्दोलन की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, जब ग्रेटा ने स्वीडिश संसद के बाहर अकेले विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने के लिए छात्रों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

9. हाल ही में किस भारतीय को ला लीगा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया?

उत्तर – रोहित शर्मा

भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वे ला लीगा के ब्रांड एम्बेसडर बनने वाले पहले गैर-फुटबॉलर हैं। ला लीगा विश्व की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल लीग्स में से हैं। भारत में ला लीगा के फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड और एफ.सी. बार्सिलोना काफी लोकप्रिय है।

10. 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – बंगलुरु

107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन का आयोजन 3 जनवरी, 2020 से बंगलुरु में किया जाएगा। इसकी थीम ‘विज्ञान व तकनीक : ग्रामीण विकास’ है। इसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस पांच दिवसीय इवेंट में 15,000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती