icon

भारत में किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस 2020 का आयोजन......!

Updated On : 16 डिसेंबर 2019


भारत में मार्च 2020 के पहले सप्ताह में 36वीं अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। अगले वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस की थीम ‘भूविज्ञान : सतत विकास के लिए आधारभूत विज्ञान’ है।

अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस

अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस को ‘भूविज्ञान का ओलिंपिक’ भी कहा जाता है। यह एक प्रतिष्ठित वैश्विक भूवैज्ञानिक इवेंट है, इसका आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में एक बार किया जाता है। इसमें 5000-6000 वैज्ञानिक हिस्सा लेते हैं।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 1851 में की गयी थी।  यह संगठन भारत में भू-सर्वेक्षण तथा अध्ययन का कार्य करता है। इसका मुख्यालय कलकत्ता में स्थित है। इसकी स्थापना आरम्भ में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गयी थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारत के पूर्वी हिस्से में कोयला क्षेत्रों की खोज करना था। वर्तमान में बिपुल पाठक GSI के कार्यवाहक महानिदेशक हैं।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती