icon

विश्व आर्थिक फोरम के लिंग भेद सूचकांक में भारत को 112वां स्थान प्राप्त हुआ.....!    

Updated On : 16 डिसेंबर 2019


हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत को लिंग भेद सूचकांक में भारत को 112वां स्थान प्राप्त हुआ। 2018 में भारत 108वें  स्थान पर था।


इस रिपोर्ट को प्रतिवर्ष विश्व आर्थिक फोरम द्वारा 2006 से प्रकाशित किया जा रहा है। लिंग भेद सूचकांक के द्वारा चार मुख्य बिंदुओं- आर्थिक अवसर, राजनीतिक सशक्तिकरण, शिक्षा प्राप्ति तथा स्वास्थ्य में लिंग समानता को मापा जाता है।


इस वर्ष लिंगभेद सूचकांक में आइसलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि नॉर्वे को दूसरा, फ़िनलैंड को तीसरा तथा स्वीडन को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।


टॉप 10 देश

आइसलैंड

नॉर्वे

फ़िनलैंड

स्वीडन

निकारगुआ

न्यूजीलैंड

आयरलैंड

स्पेन

रवांडा

जर्मनी

विश्व आर्थिक फोरम  (WEF)

यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, इसकी स्थापना क्लाउस श्वाब ने सार्वजनिक-निजी सहयोग के द्वारा विश्व की स्थित में सुधार के लिए की थी। इसकी स्थापना 1971 में की गयी थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, यह अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करता है। यह संगठन राजनीती, व्यापार, शिक्षा तथा उद्योग इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स के भी कार्य करता है।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती