icon

सूर्य किरण सैन्य अभ्यास का समापन हुआ......!

Updated On : 16 डिसेंबर 2019


भारत और नेपाल के बीच ‘सूर्य किरण’ सैन्य अभ्यास का समापन 16 दिसम्बर, 2019 को हुआ। यह एक वार्षिक अभ्यास है, इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और नेपाल में किया जाता है। 

सूर्य किरण XIV

इस वर्ष के ‘सूर्य किरण’ अभ्यास में भारत और नेपाल की सेनाओं से लगभग 300 सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं  ने उग्रवाद रोधी रणनीतियां एक-दूसरे के साथ साझा की। इसके अतिरिक्त मानवीय सहायता मिशन पर भी दोनों सेनाओं ने मिलकर कार्य किया।


उद्देश्य : इस अभ्यास के तहत दोनों देशों के सेनाओं के बीच बटालियन स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसके द्वारा जंगली क्षेत्र में इंटरओपेराबिलिटी में वृद्धि होगी। इस अभ्यास में मुख्य फोकस आतंकवाद रोधी ऑपरेशनक, मेडिकल तथा मानवीय सहायता, आपदा राहत इत्यादि कार्य पर हैं।


यह अभ्यास दोनों देशों की सुरक्षा चुनौतियों को मध्यनजर रखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अभ्यास से दोनों देशों के बीच के संबंधों में भी मजबूती आएगी।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती