icon

NTPC सौर उर्जा में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी....!

Updated On : 26 डिसेंबर 2019


सरकारी उर्जा कंपनी NTPC 2022 तक 10 गीगावाट सौर उर्जा उत्पादन के लिए 50,000 करोड़ रुपये का निवेश का निवेश करेगी। इसकी अधिकतर फंडिंग ग्रीन बांड्स के द्वारा की जायेगी। भारत ने 2020 तक 175 गीगावाट स्वच्छ उर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।


मुख्य बिंदु

इस परियोजना के लिए NTPC ग्रीन बांड्स पर निर्भर है, ग्रीन बांड्स का उपयोग स्वच्छ उर्जा परियोजनाओं के लिए किया जाता है। वर्तमान में NTPC 920 मेगावाट नवीकरणीय उर्जा क्षमता स्थापित कर चुकी है। NTPC ने 2032 तक 130 गीगावाट नवीकरणीय उर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।


NTPC

NTPC को पहले नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है, यह कंपनी विद्युत् उत्पादन तथा इससे सम्बंधित कार्य करती है। इसकी स्थापना 1975 में की गयी थी।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती