icon

नारी शक्ति पुरस्कार 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये......!

Updated On : 26 डिसेंबर 2019


हाल ही में केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार, 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। यह पुरस्कार उन लोगों, समूहों अथवा संस्थानों को दिया जाता हो जो महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के हित के लिए कार्य करते हैं। 8 मार्च, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिए जायेंगे।


नारी शक्ति पुरस्कार 2019 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जनवरी, 2020 है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी www.narishaktipuraskar.wcd.gov.in  वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।


नारी शक्ति पुरस्कार

नारी शक्ति पुरस्कारों को 1991 में शुरू किया था  और तब से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा महिलाओं को  सम्मानित किया जाता है। इसमें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार  और व्यक्तियों और संस्थानों के लिए प्रमाण पत्र दिये  जाते  है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं, संगठनों और संस्थानों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की घोषणा करता है।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती