icon

केंद्र सरकार 2024 तक लांच करेगी डिजिटल रेडियो.....!

Updated On : 26 डिसेंबर 2019



केंद्र सरकार आल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) में बदलाव करके 2024 तक डिजिटल रेडियो लांच करने की योजना बना रही है। इसकी घोषणा केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 2019 आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान की।


डिजिटल रेडियो के द्वारा रेडियो की ध्वनी गुणवत्ता में वृद्धि होगी, इसकी रेंज भी काफी अधिक होगी। इसके अलावा स्टेशनों में भी वृद्धि की जायेगी।


आल इंडिया रेडियो

आल इंडिया रेडियो भारत का राष्ट्रीय रेडियो प्रसारक है। इसका आदर्श वाक्य – “बहुजन हिताय : बहुजन सुखाय” है। यह देश के लोगों के लिए  सूचना, शिक्षा तथा मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन है। यह 23 भाषाओँ तथा 179 बोलियों में कार्यक्रम का प्रसारण करता है।


Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती