icon

लोकसभा ने पारित किया केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019.....!

Updated On : 13 डिसेंबर 2019


हाल ही में लोकसभा ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019 पारित किया, इसके द्वारा के तीन संस्कृत विश्वविद्यालयों को केन्द्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित किया जाएगा।


बिल की विशेषताएं

इस बिल के द्वारा राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (भोपाल), श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (नई दिल्ली) तथा राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (तिरुपति, आंध्र प्रदेश) को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। यह विश्वविद्यालय छात्रों को संस्कृत शिक्षा प्रदान करते हैं।


विश्व भर में 100 देशों के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों में संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है। गौरतलब है कि जर्मनी के 14 विश्वविद्यालयों में संस्कृत पढ़ाई जाती है।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती